5 नवंबर 2014 - 20:14
इमाम अली अ. के आशिक़ के नाम से मशहूर ईसाई लेखक जॉर्ज जुर्दाक़ का निधन।

दुनिया के मशहूर ईसाई इतिहासकार और शोधकर्ता “जॉर्ज समआनी ज़ुर्दाक़” (George Sama'ani Jrdaq) जिहें इमाम अली अ. का आशिक़ व प्रेमी कहा जाता था दुनिया से कूच कर गये हैं।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के मशहूर ईसाई इतिहासकार और शोधकर्ता “जॉर्ज समआनी ज़ुर्दाक़” (George Sama'ani Jrdaq) जिहें इमाम अली अ. का आशिक़ व प्रेमी कहा जाता था दुनिया से कूच कर गये हैं।
अलमयादीन टीवी चैनल ने इस मशहूर हस्ती के बारे में बताया: जॉर्ज जुर्दाक़ ने अपनी ज़िंदगी के चालीस साल अमीरूल मोमिनीन हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम के बारे में अनुसंधान और अध्ययन में गुज़ार दिये।
लेबनान के रहने वाले ईसाई शोधकर्ता ने चालीस साल इमाम अली अलैहिस्सलाम के बारे में रिसर्च करने के बाद “अली और इंसानी अदालत की आवाज़” “अली और मानवाधिकार” “अली और अरबी राष्ट्रवाद” “अली और फ्रांस की क्रांति” और “अली और सुक़रात” नामक किताबें लिखीं।
उन्होंने अपनी एक किताब में इमाम अली अलैहिस्सलाम के बारे में लिखने के हवाले से यूं बयान किया है: “मिस्र और फार्स की खाड़ी के देशों के लोगों ने मुझे सुझाव दिया कि मैं उमर और दूसरों के बारे में कुछ लिखूं लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया। न इसलिए कि मैं यह कहना चाहूं कि उमर और दूसरे लोग बुरे हैं, बल्कि इसलिए कि मैंने अली अलैहिस्सलाम के बाद किसी और को इस लायक नहीं समझा कि उसके बारे में कुछ लिखूं, इसलिए मैंने यह संकल्प लिया कि हज़रत अली के अलावा किसी के बारे में कुछ नही लिखूंगां।

۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔